coronavirus: सीएम योगी ने किया ऐलान, होली मिलन समारोह से रहेंगे दूर
लखनऊ। भारत में कोरोना वायरस के 28 मामलों की पुष्टी होने के बाद केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट पर है। दिल्ली से सटे नोएडा में पहले ही कई स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है और संदिग्ध व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्कूलों के लिए बुधवार को एक एडवाइजरी जारी की है। बुधवार को पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है कि वे इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली मिलन समारोह से दूर रहने की बात कही है।

सीएम योगी ने कहा- सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें...
सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''कोरोना वायरस एक संक्रामक वायरस है और इसका संक्रमण एक दूसरे से फैलता है, इसलिए उपचार से महत्वपूर्ण है बचाव। मेरी सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि सामाजिक समारोहों में जाने से बचें और अपनी व अपने परिवार की अच्छी तरह से देखभाल जिम्मेदारी के साथ करें। मैं भी होली मिलन जैसे पवित्र आयोजन से व्यापक जनहित में दूर रहूंगा। सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।''
भारत में अब तक 28 मामलों की पुष्टि
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत में अब तक कुल 28 मालमों की पुष्टी की गई है। इसमें इटली से भारत आए 16 नागरिकों की जांच रिपोर्ट भी साकारात्मक पाई गई है और उनके संपर्क में आए एक भारतीय ड्राइवर में भी कोरोना वायरस पाया गया है। दूसरी ओर दिल्ली में 1, आगरा में 6, तेलंगाना में 1 और केरल में 3 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा कि वह कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस साल होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications