सीएम अखिलेश बने पुलिस के जासूस, फोन कर दी कार में करोड़ो होने की जानकारी
बरेली। उत्तर प्रदेश की पुलिस की विफलता के चर्चों के बाद ऐसा लगता है अब सूबे के मुख्यमंत्री खुद पुलिसिया तंत्र का सुधारने के लिए आगे आना चाहते हैं। जी हां सीएम अब पुलिस को आरोपियों को पकड़ने के लिए खुद जानकारी देते हैं।
PICS: लखनऊ में कूड़े में मिली 18 बोरी नोटों की कतरन
दरअसल सीएम अखिलेश के फोन पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया जिसमें लिखा था कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी में एक करोड़ रुपए से अधिक की नकदी लेकर कुछ लोग जा रहे है। जिसके बाद सीएम ने पुलिस को इसकी सूचना देकर रूपए को बरामद करने को कहा है।
अखिलेश यादव की जानकारी के बाद बरेली पुलिस ने तकरीबन 70 किलोमीटर तक 2 स्कॉर्पियो गाड़ी का पीछा करने के बाद उसे फतेहगंज में अपनी हिरासत में लिया। गाड़ी में सात लोग सवार थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी में एक करोड़ एक लाख रुपए बरामद किया गया है।
गाड़ियां उत्तराखंड़ के नंबर वाली थी, बताया जा रहा है कि गाड़ी हरिद्वार के जिला पंचायत अध्यक्ष अंजुम बेगम की है। अंजुम बेगम के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गाड़ी में संसद का पास भी लगा था और यह लखनऊ जा रही थी। वहीं एसपी सिटी का कहना है कि मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गयी है, आयकर विभाग की देखरेख में ही बरामद रुपये की जानकारी सामने आ सकती है।













Click it and Unblock the Notifications