सोशल मीडिया पर अमरूद खरीदते हुए अखिलेश की तस्वीर हुई वायरल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। लेकिन इस बार किसी बयान को लेकर नहीं बल्कि अपनी एक तस्वीर को लेकर वह चर्चा में हैं।

दादरी मामले में अखिलेश और आजम खान आमने-सामने
अखिलेश यादव उत्तराखंड से पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का जन्मदिन मनाकर लौटर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर अपना काफिला रोक कर सड़क किनारे खड़े एक फलवाले की दुकान पर अमरूद खरीदने लगे।
अमर सिंह के लिए अखिलेश यादव ने छोड़ी कुर्सी
अखिलेश जब हल्द्वानी से वापस बरेली होते हुए लखनऊ आ रहे थे तो उन्होंने अमरूद खरीदने के लिए काफिला रोका और अमरूद खरीदने के बाद तस्वीर को ट्वीटर पर साझा किया है।
लेकिन जब सीएम का काफिला सड़क पर रुका तो अमरूद वाला भी पहले यह देखकर घबरा गया कि सीएम उसकी दुकान पर क्यूं आ रहे हैं। लेकिन जब सीएम ने अमरूद के दाम पूछा और उसे खरीदा तो दुकानदार को भी राहत मिली। जिसके बाद सीएम ने अमरूद वाले से हाथ मिलाया और वापस रवाना हो गये।












Click it and Unblock the Notifications