मथुरा हिंसा: बढ़ती राजनीति के साथ-साथ बढ़ रहा है मुआवजा, शहीदों के परिजनों मिलेगा 50 लाख
लखनऊ। मथुरा के जवाहरबाग में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए खूनी खेल को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। सरकार की किरकिरी होते देख मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मथुरा हिंसा में शहीद हुए एसपी मुकुल द्विवेदी और संतोष यादव के घरवालों को 50-50 लाख रुपये, सरकारी नौकरी और असाधारण पेशन देने की भी घोषणा की है। मथुरा हिंसा: एक अलग शहर था जवाहरबाग, ब्यूटी पार्लर से लेकर बॉडी मसाज तक की थी सुविधाएं

इससे पहले सरकार ने दोनों शहीदों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद एसपी मुकुल की मां ने कहा था मुझे पैसे नहीं चाहिए, अगर देना ही है तो मुझे मेरा बेटा वापस दे दो। मुकुल की मां ने कहा था कि कोई मुझसे ही 20 लाख रुपए ले ले और मेरा बेटा लौटा दे।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मथुरा के जवाहरबाग में स्वाधीन भारत सुभाष सेना नाम के संगठन और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ और भारी हिंसा हुई थी। इस हमले में एसपी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव सहित 22 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications