VIDEO: मायावती के बर्थडे पर मची केक की लूट, 10 सेकेंड में गायब 60 किलो का केक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन हर बार की तरह इस बार भी चर्चा में रहा। जी हां शुक्रवार को मायावती के 60वें जन्मदिन पर मेरठ और मुरादाबाद में भी केक काटा गया। दोनों ही जगहों पर केक कटते ही लूट मच गई। 60 किलो का केक महज 10 सेकेंड में गायब हो गया। जिसके हाथ में जितना आया वो उतना केक लूट कर चलता बना। इस बीच बसपा कार्यकर्ता लोगों के साथ धक्का-मुक्की करते दिखे।

लोगो के पैरों तले फर्श पर केक जहां-तहां फेंक दिया गया। इतना ही नहीं बाद में जब गरीबों को कंबल बांटने शुरू किए गए तो भीड़ इतनी बेकाबू हो गयी की महलाओं को पुरुषों ने धक्का देकर गिरा दिया। जिसमें कई बुज़ुर्ग महिलाएं बुरी तरह घायल हो गयी। बाद में उन्हें मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications