CCTV: पीछे देखे बिना खोल दिया कार का दरवाजा, ड्राइवर की एक गलती ने ले ली स्कूटी सवार की जान

लखनऊ, 15 जुलाई: सड़क पर चलते वक्त आपकी एक छोटी से गलती न सिर्फ आपके लिए भारी पड़ सकती है, बल्कि दूसरे की भी जान ले सकती है। यूपी की राजधानी लखनऊ में कुछ ऐसा ही हुआ। कार चालक ने सड़क पर बिना पीछे देखे कार का दरवाजा खोल दिया और पीछे से आ रहा स्कूटी सवार उसमें टकरा गया। अचानक हुई ये टक्कर इतना जोरदार थी कि स्कूटी सवार की मौत हो गई। दिलदहला देने वाल ये हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया।

ड्राइवर ने बिना पीछे देखे खोल दिया कार का दरवाजा

ड्राइवर ने बिना पीछे देखे खोल दिया कार का दरवाजा

मामला आलमबाग इलाके के सुजानपुर का बताया जा रहा है। छोटा बरहा निवासी अनिल गौतम बुधवार दोपहर में किसी काम से स्कूटी से जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर ही सड़क किनारे खड़ी एक कार ड्राइवर ने अचानक से गाड़ी का दरवाजा खोल दिया। अनिल गौतम कार के दरवाजे से अचानक हुई टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़े।

स्कूटी सवार युवक की मौत

स्कूटी सवार युवक की मौत

सड़क पर गिरते ही अनिल बेसुध हो गए। कार चालक और वहां मौजूद एक महिला अनिक को उठाने की कोशिश करती है, लेकिन अनिल के शरीर में कोई हलचल नहीं होती है। राहगीरों की मदद से अनिल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उन्हें मृत घोषिण कर दिया गया।

CCTV कैमरे में कैद हुआ हादसे का वीडियो

CCTV कैमरे में कैद हुआ हादसे का वीडियो

पूरा हादसा वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो फुटेज सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि कार चालक की एक छोटी से गलती की वजह से स्कूटी सवार अनिल गौतम की जान चली गई। बताया जा रहा है कि अनिल ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अनिल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अनिल के दो बेटे आद्विक, ईशान व एक बेटी वान्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+