गाड़ी पर जातिसूचक स्टीकर लगाने पर प्रतिबंध के बाद लखनऊ में कटा पहला चालान, लिखा था 'saxena ji'
Caste Identity Stickers Banned In Uttar Pradesh: लखनऊ। वाहनों पर जातिसूचक स्टीकर लगाने पर प्रतिबंध के बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पुलिस ने पहला चालान काटा है। नाका थानाक्षेत्र में खड़ी एक कार के पीछे शीशे पर जातीसूचक शब्द लिखा था, जिसपर पुलिस ने चालान काटा है। बता दें, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के निर्देश के बाद यूपी सरकार ने गाड़ियों पर जाति या धर्मसूचक स्टिकर लगाने पर प्रतिबंध लगाया है। यूपी सरकार ने इस आशय के आदेश प्रदेश के सभी जनपदों के परिवहन अधिकारियों को जारी कर दिए हैं।
Recommended Video

कार के पीछे लिखा था 'सक्सेना जी'
थाना नाका पुलिस ने जातिसूचक शब्द लिखने पर कानपुर के बिल्हौर निवासी आशीष सक्सेना की कार चालान काटा है। कार के पीछे 'सक्सेना जी' लिखा था। बता दें, आमतौर पर लोग अपनी गाड़ियों के नेमप्लेट पर अपनी जात जैसे जाट, यादव, गुर्जर, क्षत्रिय, राजपूत, पंडित, मौर्य जैसे शब्द लिखवा कर चलते हैं। अब ये जातीसूचक शब्द लिखने वालों पर कार्रवाई होगी। यूपी सरकार अब जातिसूचक स्टीकर लगे होने पर गाड़ियों को सीज करने की कार्रवाई करेगी। साथ ही ऐसे वाहन मालिकों का चालान भी किया जाएगा।
क्यों लगाया गया प्रतिबंध?
केंद्र सरकार को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि गाड़ियों में जातिसूचक स्टीकर लगाने का प्रचलन ज़्यादा है। इसके सांकेतिक अर्थ एक-दूसरी जातियों को कमतर दिखाने के लिए भी किया जाता है। ऐसे में सभ्य समाज के लिए ऐसी परंपरा ठीक नहीं है। इसी के आधार पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यूपी सरकार को पत्र लिखकर इस चलन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। इसके बाद यूपी की योगी सरकार ने इस आशय के आदेश प्रदेश के सभी जनपदों के परिवहन अधिकारियों को जारी कर दिए हैं।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications