नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर सीएम योगी ने दी बधाई, ट्वीट कर लिखी ये बातें

Lucknow news, लखनऊ। नरेंद्र मोदी (Narendra modi) ने आज दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वो लगातार दूसरी बार पीएम बने हैं। उनको राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) ने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी है।

सीएम योगी ने लिखी ये बात

सीएम योगी ने लिखी ये बात

सीएम योगी ने ट्वीट किया, 'आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को फिर से एक बार प्रधानमंत्री बनने पर कोटि कोटि बधाई। आपके कुशल मार्गदर्शन में देश नए भारत की एक नई पटकथा लिखने को तैयार है। उत्तर प्रदेश आपको आश्वस्त करता है कि राष्ट्र निर्माण में हम अपना योगदान एक नई ऊर्जा नए उत्साह के साथ अनवरत जारी रखेंगे।'

नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार पीएम पद की ली शपथ

नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार पीएम पद की ली शपथ

नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, थावर चंद गहलोत, एस जयशंकर, रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा मंत्री, स्मृति ईरानी, डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, मुख़्तार अब्बास नक़वी, प्रहलाद जोशी, महेंद्र नाथ पांडे पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए 6000 मेहमान

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए 6000 मेहमान

बता दें, बीते कई दिनों से राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 6000 मेहमानों आए हैं। बाहरी मेहमानों में बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+