लखनऊ में CAA विरोध प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सपा नेता समेत कई महिला-पुरुष गिरफ्तार

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर राजधानी लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित घंटाघर में कई दिनों से चल रहे प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आरएएफ की तैनाती की गई है। बता दें कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच से सपा नेता पूजा शुक्ला समेत कई महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया।

caa protest many women including sp leader and men arrested by lucknow police

लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित घंटाघर पर पिछले 10 दिनों से सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। बता दें कि प्रदर्शन स्थल पर रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम और सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा जैसे देशभक्ति गीतों से विरोध को धार दी जा रही थी। शनिवार को लखनऊ पुलिस ने घंटाघर से पुरुषों की भीड़ को हटाया और प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के बीच से पूजा शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने पुरुषों पर एफआईआर कर मौजूद वॉलिंटियर्स को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, हुसैनाबाद चौकी इंचार्ज की तरफ से प्रदर्शन कर रहे 10 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घंटाघर पर पुलिस लगातार गश्त कर रही है। साथ ही वहां मौजूद पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद महिलाओं ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप भी लगाया। वहीं, लखनऊ के घंटाघर में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक़ के बेटे सहित कई प्रदर्शनकारियों पर सीएए और एनआरसी के विरोध, ट्रैफिक जाम और धारा 144 के उलंघन में लखनऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+