बस में युवती को जबरन अश्लील वीडियो दिखाने वाला कंडक्टर हुआ सस्पेंड
बरेली। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन बस सेवा को अपने अश्लील कंडक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने में आठ महीनें का वक्त लग गया। बस में जबरन महिला को अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में यूपीएसआरटीसी ने आखिरकार अपने कंडक्टर को बर्खास्त कर दिया है।
पिछले वर्ष 30 दिसंबर माह में बरेली से दिल्ली के बीच बस में सफर कर रही युवती को बस कंडक्टर ने जबरन अश्लील वीडियो देखने के लिए मजबूर किया था। जिसके बाद युवती ने कंडक्टर की शिकायत थी।
पिछले तीन महीनों से यूपीएसआरटीसी आरोपी कंडक्टर के खिलाफ जांच करा रहा था। वहीं जांच में कंडक्टर के दोषी पाये जाने के बाद विभाग ने कंडक्टर को 18 अगस्त को बर्खास्त कर दिया है।
अब अमौसी एयरपोर्ट से गोरखपुर और आजमगढ़ के लिए मिलेगी सीधी बस
यूपी की परिवहन विभाग की बसों में सुरक्षा व्यवस्था काफी समय से बड़ी समस्या बनी हुई है। बसों में सफर करना अकेली युवती के लिए काफी चुनौतीभरा होता है। ऐसे में प्रदेश सरकार की महिलाओं को सुरक्षा प्रदान के करने के दावे खोखले दिखते हैं।













Click it and Unblock the Notifications