अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा के शासन में आम जनमानस की आस्थाओं पर भी चलाया जा रहा बुलडोजर
लखनऊ, 26 अक्टूबर: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर हैं। अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बुलडोजर से एक मंदिर को तोड़ा जा रहा है। हालांकि, यह वीडियो कहां का है और कब का है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। इस वीडियो को लेकर सपा अध्यक्ष ने लोगों की आस्थाओं पर प्रहार करने और सामाजिक भावनाओं को आहत करने का अपराध करने का भी आरोप लगाया है।

'भाजपा शासन अब अपने ऊपर ही मुकदमा लगाए'
अखिलेश ने कहा, ''उप्र में भाजपा के शासन में बुलडोज़र लोगों के घरों पर ही नहीं; आम जनमानस की आस्थाओं पर भी चलाया जा रहा है। ये अक्षम्य पाप भी है और सामाजिक भावनाओं को आहत करने के कारण अपराध भी। भाजपा शासन अब अपने ऊपर ही मुकदमा लगाए।'' इससे पहले एक ट्वीट में अखिलेश ने कहा कि पहले की सरकार में गरीबों के खातों में हजारों करोड़ों रुपया दिया जाता था आज झूठ का फूल 'लूट का फूल' बनकर चौबीसों घंटे जनता को ठग रहा है।
'गरीब की जेब काटना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है'
अखिलेश ने कहा कि आज केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार की प्राथमिकता है, गरीब तक की जेब काटना, गरीब के परिवार की मूलभत सुविधाएं छीन लेना।












Click it and Unblock the Notifications