यूपी में भाजपा की जीत के बाद मुस्लिम युवकों के सिर पर चढ़ा 'बुलडोजर बाबा' टैटू बनवाने का बुखार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्रेज देखने को मिल रहा है।
लखनऊ, 15 मार्च। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्रेज देखने को मिल रहा है। आगरा में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के युवक अपने शरीर पर योगी आदित्यनाथ और बुलडोजर के टैटू बनवाने के लिए कतार में लगे हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान बुलडोजर काफी सुर्खियों में रहा। पिछले पांच वर्षों में, योगी आदित्यनाथ सरकार ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों की संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया, जिसने बुलडोजर को सुर्खियों में ला दिया।

विजय यात्रा में शामिल हुए बुलडोजर
योगी आदित्यनाथ को उनके समर्थकों और प्रतिद्वंदियों ने बुलडोजर बाबा कहकर संबोधित किया था। यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 255 सीटें जीतने के बाद सत्ता में लौटी भाजपा के समर्थकों ने जीत के बाद विजय यात्रा निकाली थी, जिसमें कई बुलडोजर भी शामिल थे।
मुस्लिम युवकों के सिर चढ़ बुलडोजर बाबा टैटू का बुखार
यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान आलम यह था कि योगी आदित्यनाथ की सभाओं में अक्सर बुलडोजर खड़ी हुई नजर आती थी। अब जीत के बाद युवाओं में बुलडोजर के टैटू का क्रेज देखने को मिल रहा है। बुलडोजर का टैटू बनवाने वाले युवाओं में मुस्लिम युवा भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: सरकार ने हटा दीं अब पंजाब में सभी कोरोना पाबंदियां, 16 तारीख को शपथ लेंगे नए CM भगवंत
टैटू बनवाने आए दानिश भाजपा को लेकर क्या बोले
हाथ पर बुलडोजर का टैटू बनवाने आए दानिश खान नाम के एक युवक ने कहा कि मैं योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी का बड़ा प्रशंसक हूं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाजपा को दुश्मन मानते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता। इसका कारण ये है कि योगी आदित्यनाथ ने पिछले पांच सालों में जो काम किया वह किसी भी अन्य सरकार ने नहीं किया। दानिश ने कहा कि मतदान के दौरान लोगों के दिमाग में पिछले पांच सालों के दौरान सरकार द्वारा लागू की गईं योजनाएं थीं, मुस्लिम परिवारों को भी उन योजनाओं का लाभ मिला है।
उत्तर प्रदेश के अपराधी या तो जेलों में है या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हुआ है और हमारी बहनों को तीन तलाक पर प्रतिबंध का लाभ मिला है। दानिश ने कहा कि पिछली सरकारें मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझती थीं और वोट लेने के बाद उन्हें किनारे कर दिया जाता था। भाजपा एक ऐसी पार्टी थी जिसे मुस्लिमों का सबसे कम वोट मिला, लेकिन सरकार की योजनाओं का सभी मुस्लिमों को लाभ मिला।
अन्य सरकारों में हम हमेशा डरे हुए रहते थे
टैटू बनवाने आए राहिल परवेज नाम के एक अन्य युवक ने कहा हम चांदी का व्यापार करते हैं। पिछली सरकारों में चोरी की कई घटनाएं होती थी, जिसकी वजह से हम हमेशा डरे हुए रहते थे। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है राज्य में लूट और डकैती बंद हो गई है। इसलिए हम मोदी, योगी जी के फैन हैं।












Click it and Unblock the Notifications