सोमवार को बुलंदशहर में होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, आज विधानसभा और BJP दफ्तर कर सकेंगे दर्शन
सोमवार को बुलंदशहर में होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, आज विधानसभा और BJP दफ्तर कर सकेंगे दर्शन
लखनऊ, 22 अगस्त: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का लंबी बीमार के बाद शनिवार को निधन हो गया। कल्याण सिंह ने 89 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें, पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को बुलंदशहर जिले के नरौरा में गंगा किनारे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत बड़े नेता पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए आज लखनऊ पहुंचेंगे।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह 10 बजे पूर्व सीएम कल्याण के अंतिम दर्शन करने उनके आवास पर पहुंचेंगे। दरअसल, सुबह 9 से 11 बजे तक कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास पर रहेगा, यहां उनके अंतिम दर्शन होगा। वहीं, 11 बजे से 1 बजे तक विधानमंडल में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। 1 से 3 बजे तक पार्टी कार्यालय में पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद एयर एम्बुलेंस से पार्थिव शरीर अलीगढ़ ले जाया जाएगा, जहां लोग स्टेडियम में अंतिम दर्शन कर सकेंगे। वहां से पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव अतरौली ले जाया जाएगा।
23 अगस्त दिन सोमवार को पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को बुलंदशहर ले जाया जाएगा। यहां नरौरा में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि डिबाई जिला प्रशासन अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गया है। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अविनाश अवस्थी ने दी है। वहीं, पूर्व सीएम कल्याण को श्रद्धांजलि देने का दौर जारी है। इस क्रम में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
चार जुलाई कल्याण सिंह हुए थे पीजीआई में भर्ती
कल्याण सिंह पिछले कई दिनों से बीमार थे, जिसके बाद उन्हें 4 जुलाई को पीजीआई में भर्ती किया गया था। बता दें कि कल्याण सिंह की तबीयत शनिवार को काफी बिगड़ गई, उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद 9.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थिति उनके आवास पर लाया गया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी।












Click it and Unblock the Notifications