'भारत बंद' के समर्थन में उतरी बीएसपी, मायावती ने केंद्र से फिर कही ये बात
लखनऊ। केंद्र सरकार के कृषि से संबंबिधत तीन नए कानूनों के विरोध में किसानों ने आठ दिसंबर को 'भारत बंद' का ऐलान किया है। किसानों के इस आंदोलन को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी का समर्थन मिल चुका है। इसी कड़ी में अब बहुजन समाज पार्टी भी किसानों के सपोर्ट में उतर आई है। मायावती ने सोमवार की सुबह ट्वीट कर बीएसपी के किसानों के साथ खड़े होने की बात कही।
Recommended Video

मायावती ने ट्वीट कर कही ये बात
मायावती ने ट्वीट किया, 'कृषि से संबंधित तीन नए कानूनों की वापसी को लेकर पूरे देश भर में किसान आन्दोलित हैं व उनके संगठनों ने दिनांक 8 दिसम्बर को 'भारत बंद' का जो ऐलान किया है, बीएसपी उसका समर्थन करती है। साथ ही, केंद्र से किसानों की मांगों को मानने की भी पुनः अपील।' इससे पहले रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर किसानों के 'भारत बंद' को सपा के पूर्ण समर्थन की बात कही थी।
किसानों के समर्थन में उतरीं कई राजनीतिक पार्टियां
बता दें, केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को रद्द किए जाने को लेकर अपनी मांगों पर अड़े किसान संगठनों ने 8 दिसंबर 2020 को 'भारत बंद' का आह्वान किया है। किसानों के भारत बंद को कई राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवसेना सहित कई राजनीतिक पार्टियां किसानों के 'भारत बंद' का समर्थन कर चुकी हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सिंघू बॉर्डर (हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर) पर किसान आंदोलन को समर्थन करने जाएंगे। केजरीवाल के साथ दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री भी जाएंगे। वे मौके पर किसानों के लिए सरकार द्वारा की गई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications