Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीजेपी MLC ने खुशी दुबे की रिहाई के लिए सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- 10 माह बाद भी तय नहीं हुआ कोई आरोप

लखनऊ, जून 03: कानपुर के बिकरू शूटआउट कांड से चर्चाओं में आईं विकास दुबे के शॉर्प शूटर अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल, खुशी दुबे के इस बार चर्चा का कारण भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एमएलसी उमेश द्विवेदी का सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र है। बीजेपी एमएलसी उमेश द्विवेदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ पत्र लिखकर खुशी दुबे की रिहाई का मामला उठाया है। आपको बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह ने खुशी की रिहाई की मांग उठाई थी।

BJP MLC Umesh Dwivedi writes letter to CM Yogi for the release of Khushi Dubey

खुशी दुबे को किया जाए रिहा: बीजेपी एमएलसी
बीजेपी एमएलसी उमेश द्विवेदी ने अपने पत्र में लिखा, '10 माह पूर्व बिकरू कांड में एक महिला खुशी दुबे की शादी 9 दिनों पहले ही हुई थी और उसे गिरफ्तार किया गया। आज 10 महीने बाद भी उसके ऊपर कोई आरोप तय नहीं हुआ है। इसके बावजूद भी उसे जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ रहा है। पत्र में आगे जिक्र करते हुए उमेश द्विवेदी ने लिखा कि खुशी दुबे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। खुशी गंभीर अवस्था में राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। ऐसी स्थिति में उसका बेहतर इलाज किया जाए और यदि अब तक उसके ऊपर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है तो उसे रिहा कर दिया जाए।

संप्रक्षण गृह में बंद है खुशी दुबे
खुशी को शूटआउट के बाद गिरफ्तार किया था। हालांकि वह नाबालिग थी। इसलिए कोर्ट के आदेश पर खुशी को 14 सितंबर, 2020 को बाराबंकी संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया था। खुशी की अमर दुबे से 29 जून, 2020 को शादी हुई थी। इसके बाद 2 जुलाई, 2020 को बिकरू में पुलिस टीम पर हमला करने में आरोपी पाए गए अमर दुबे को पुलिस मुठभेड़ में आठ जुलाई को मार दिया गया था। इसके बाद 10 जुलाई को एसटीएफ की टीम ने विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया था।

क्या है कानपुर शूटआउट?
कानपुर के चौबेपुर थाना के बिकरु गांव में 2 जुलाई की रात गैंगस्टर विकास दुबे और उसकी गैंग ने 8 पुलिसवालों की हत्या कर दी थी। अगली सुबह से ही यूपी पुलिस विकास गैंग के सफाए में जुट गई। 9 जुलाई को उज्जैन के महाकाल मंदिर से सरेंडर के अंदाज में विकास की गिरफ्तारी हुई थी। 10 जुलाई की सुबह कानपुर से 17 किमी पहले पुलिस ने विकास को एनकाउंटर में मार गिराया था। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी विकास दुबे समेत छह एनकाउंटर में मारे गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+