मोदी की कानपुर रैली में शामिल होंगे अखिलेश!

बीजेपी ने कानपुर में मोदी की रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव को भी न्योता भेजने का फैसला किया है। 19 अक्टूबर को कानपुर के गौतम बुद्घ पार्क में मोदी की विशाल रैली होनी है।बीजेपी कार्यकर्ता मोदी की इस रैली को खास बनाने में जुटे है। रैली की तैयारियों में जुटे बीजेपी के एक प्रदेश सचिव के मुताबिक राज्यपाल बीएल जोशी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी रैली में आने का आमंत्रण दिया जाएगा।
ऐसे में देखने वाली बात ये है कि अखिलेश यादव बीजेपी के इस न्यौते को स्वीकार करते है या नहीं। अगर अखिलेश मोदी के इस आमंत्रण को स्वीकार कर रैली में उनके साथ मंच साझा करते है तो ये बीजेपी और सपा के बीच नए रिश्ते की शुरुआत मानी जा सकती है जबकि अखिलेश के इस रैली में शामिल होने पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़नी तय है।












Click it and Unblock the Notifications