यूपी में अखिलेश सरकार का 9वीं और 10वीं की छात्राओं का बड़ा तोहफा
लखनऊ। स्कूली छात्राओं को अखिलेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अब 9वीं और 10वीं की उन सभी छात्राओं को सरकार छातृवत्ति देगी जिनके अभिभावकों की आय दो लाख रुपए तक है। प्रदेश की पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय ने इन छात्राओं की आय सीमा को बढ़ाकर बड़ी संख्या में छात्राओं को मदद देने की घोषणा की है। पिछडड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय ने यह प्रस्ताव कैबिनेट को भेज दिया है।

जिस तरह से सरकार के निर्देश के बाद पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय ने यह प्रस्ताव भेजा है लिहाजा इसका पास होना तय है। ऐसे में इस आय सीमा को बढ़ाये जाने से इस योजना का लाभ डेढ़ से दो लाख छात्राओं को छातृवत्ति की लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की आय सीमा पर नजर डालें तो राज्य सरकार ने केंद्र की तुलना में 30 हजार रुपए की आर्थिक आय सीमा को बढ़ाया है।












Click it and Unblock the Notifications