1.72 लाख शिक्षामित्रों को अखिलेश यादव ने दी बड़ी राहत, मिलती रहेगी सैलरी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 1.72 लाख शिक्षामित्रों की सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति पर रोक लगने के बाद अखिलेश सरकार ने शिक्षामित्रों को बड़ी राहत दी है।
बुजुर्ग की रोजी-रोटी पर यूपी के दारोगा ने बीच चौराहे मारी लात, सीएम ने किया सस्पेंड
अखिलेश यादव ने शिक्षामित्रों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। इस मुलाकात में अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि शिक्षामित्रों की वर्तमान स्थिति कायम रहेगी और उन्हें वेतन मिलता रहेगा।
अखिलेश ने शिक्षामित्रों से कहा कि वह अपना संयम ना खोये और किसी भी तरह का गलत कदम नहीं उठाये। उन्होंने शिक्षामित्रों से शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देने के लिए कहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रो के सहायक अध्यापक बनाये जाने के फैसले पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद दर्जनों शिक्षामित्रों ने आत्महत्या कर ली थी।
कोर्ट ने अपने अपने आदेश में कहा था कि शिक्षामित्रो को सहायक अध्यापक के पद पर इसलिए नहीं अप्वांइट किया जा सकता है कि क्योंकि इन शिक्षकों ने टीईटी की परीक्षा पास नहीं की है।













Click it and Unblock the Notifications