देखें वीडियो: 'जुम्मे की रात' पर स्कूल में लेडी टीचरों ने किया डांस, हुआ तबादला
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सलमान खान की सुपर हिट फिल्म किक के सुपरहिट गाने ''जुम्मे की रात है चुम्मे की बात है'' पर डांस करने वाली 6 महिला टीचरों के तबादले के आदेश दे दिए गये हैं। मामला त्रिपुरा का है। जानकारी के मुताबिक मामला 8 जून का है लेकिन अब वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने ऐक्शन लिया है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि शिक्षक शराब के नशे में थी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। शिक्षिकाओं के डांस का वीडियो स्थानीय न्यूज चैनलों पर भी चला और सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। स्कूल एजूकेशन डायरेक्टर पीके गोयल ने कहा कि शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी, जिसके बाद उनके जवाब से यह साफ हो गया कि यह अनुशासनहीनता है, जिसेक लिए उनका तबादला किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications