1.72 लाख शिक्षामित्रों को पीएम मोदी का तोहफा, जल्द होगी बहाली
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 1.72 लाख शिक्षामित्रों को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। एनसीटीई ने शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट देने का फैसला ले लियाा है।

प्रदेश सरकार एनसीटीई के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में पेश करेगी ताकि शिक्षामित्रों की बहाली में किसी भी तरह की अड़चन ना हो।
एनसीटीई के फैसले के बाद शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। गौरतलब है कि टीईटी की चलते शिक्षामित्रों की नियुक्ति में बड़ा रोड़ा अटका हुआ था जिसके चलते शिक्षामित्र काफी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।
शिक्षामित्रों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षामित्रों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर टीईटी की अनिवार्यता को खत्म करने की गुजारिश की थी।
वहीं एनसीटीई के फैसले के बाद बेसिक शिक्षा मित्र राम गोविंद चौधरी ने कहा कि उन्होंने शिक्षामित्रों को राहत दिलाने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात की थी।
राम गोविंद चौधरी ने कहा कि स्मृति ईरानी से मुलाकात के बाद सार्थक फैसला आया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद शिक्षामित्रों को नौकरी मिलने की राह आसान हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications