उत्तर प्रदेश में सवा दो लाख शिक्षकों को अखिलेश यादव का बड़ा तोहफा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वित्तविहीन शिक्षकों के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने वित्तविहीन शिक्षकों को उचित मानदेय देने की घोषणा की है।
अखिलेश यादव ने कहा कि वह अगले बजट सत्र में वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय के लिए बजट का आवंटन करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह बजट सत्र में सवा दो लाख शिक्षकों के हितों के लिए बजट आवंटित करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शिक्षकों को मानदेय चेक के जरिए दिया जाएगा। इसके लिए वित्तविहीन शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल भी सीएम से मिला।
हालांकि मुख्यमंत्री ने इस बात का भी आश्वासन दिया है कि शिक्षकों की गुणवत्ता से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि शुक्रवार को वित्तविहीन शिक्षक एक बड़ा आंदोलन करने वाले थे। लेकिन सीएम की घोषणा के बाद उन्होंने अपा आंदोलन टाल दिया है।













Click it and Unblock the Notifications