यूपी में साक्षात्कार खत्म, 10 हजार भर्तियां होंगी बिना इंटरव्यू के
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कई अहम विभागों में नौकरियों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया को खत्म कर दिया गया है। पॉवर कॉर्पोरेशन से इसकी शुरुआत की गयी है।

पॉवर कॉर्पोरेशन में समूह ग के विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू को खत्म कर दिया गया है। विभाग के सात पदों पर लोगों की नियुक्ति बिना साक्षात्कार के होगी।
बिजली विभाग में आगामी समय में तकरीबन 10 हजार भर्तियां की जानी है। अबतक नौकरियां पाने के लिए 200 नंबर की लिखित परीक्षा देनी पड़ती थी, जबकि 25-30 अंक का साक्षात्कार होता था।
अभी तक विभाग में भर्ती प्रक्रिया में छह महीने से अधिक समय लगता था। लेकिन नयी नीति के बाद महज दो महीनों में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
कार्यालय संवर्ग में कार्यालय सहायकक-तृतीय, आशुलिपिक ग्रेड-3, लेखा संवर्ग और कला संवर्ग सहित परिचालकीय संवर्क मेमं स्टोर कीपर सहित कई पदों के लिए अब साक्षात्कार को खत्म कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications