लाखों प्राइमरी शिक्षकों को यूपी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
लखनऊ। होली से पहले उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षकों को यूपी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने शिक्षकों की कई मागों को मान लिया है, जिसके बाद शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।

शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले की मांग को स्वीकार कर लिया है, जिसपर काफी समय से रोक लगी थी। इसके अलावा मृतक आश्रितों को बीटीसी कराकर उन्हें नौकरी दिये जाने की भी मांग को सरकार ने मान लिया है। अभी तक जो मृतक आश्रित थे उन्हें चपरासी की जगह पर भर्ती किया जाता था लेकिन अब उन्हें बीटीसी कराकर शिक्षक बनाया जाएगा। सरकार के इस कदम का प्रदेश के 4,48,873 शिक्षकों को इसका फायदा मिलेगा।
जानिए होली से जुड़ी कुछ खास और रोचक बातें..
शिक्षकों की 22 मांगों में से 8 मांगों को शिक्षा मंत्री ने मान लिया है। अब शिक्षकों को नवीन पेंशन योजना के तहत राशि की कटौती की जाएगी, इसकी शुरुआत मई माह से शुरु हो जाएगी। वहीं शिक्षकों की सामूहिक बीमा राशि को एक लाख रुपए से बढ़ाकर तीन लाख रुपए कर दिया गया है। यही नहीं पति-पत्नी दोनों अगर सरकारी नौकरी में हैं तो उन दोनों को मकानन किराये का भत्ता दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications