यूपी में मजदूरों को अब हर महीने मिलेगी 1000 रुपए की पेंशन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। अखिलेश सरकार ने मजदूरों को हर माह एक हजार रुपए की पेंशन देने की घोषणा की है।

labour

वहीं राज्य सरकार सौर ऊर्जा सहायता योजना के अंतर्गत मजदूरों को सोलर लालटेन और पंखा भी देगी। इसके साथ इन मजदूरों के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय की सुविधा भी शुरु की जाएगी।

अखिलेश सरकार ने उन सभी मजदूरों जो तीन साल से पंजीकृत है और 60 साल की उम्र पूरी कर चुके मजदूरों को एक हजार रुपये की पेंशन देने की घोषणा की है।

श्रम विभाग मजूदरों के बेहतर जीवन के लिए इस योजना को जल्द ही शुरु करने जा रहा है। इस योजा का लाभ भवन एवं सन्निर्माण कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों को मिलेगा।

पेंशन के अलावा छह माह से पंजीकृत सभी श्रमिकों को साइकिलें भी दी जा रही हैं। इसके साथ ही मातृत्व एवं शिशु के लाभी की भी योजनायें अखिलेश सरकार चला रही है।

उत्तर प्रदेश में श्रमिकों की मृत्यु के पश्चात पांच लाख रुपए की मदद की भी व्यवस्था शुरु की गयी है। यही नहीं लड़की पैदान होने पर श्रमिक की बेटी के नाम 20 हजार रुपए की एफडी करायी जाएगी साथ ही उसके विवाह के लिए 40 हजार वह घर बनवाने के लिए एक लाख रुपए की मदद भी की जाएगी।

श्रम मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि 60 वर्ष की आयु हो जाने के बाद मजदूर काम करने में उतने सक्षम नहीं होते है लिहाजा उन्हें एक हजार रुपए की पेंशन की सरकार ने शुरुआत करने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+