91 हजार शिक्षामित्रों को नये साल में मिली बुरी खबर, नहीं मिलेगा वेतन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 91 हजार शिक्षामित्रों के लिए नया साल अच्छी खबर लेकर नहीं आ रहा है। इन शिक्षामित्रों के वेतन पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने का फैसला दिया है।

यूपी में 132442 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करके उनका वेतन जारी किया गया था। लेकिन इस समायोजन के दूसरे चरण में 91 हजार शिक्षामित्रों के वेतन पर रोक लग गयी है।
हालांकि प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के लिए याचिका दायर की है। लेकिन हाल फिलहाल में शिक्षामित्रों को किसी भी तरह की राहत मिलती नहीं दिख रही है।
आपको बता दें कि 12 सितंबर को हाईकोर्ट ने सभी शिक्षामित्रों के समायोजन को रद्द कर दिया था। जिसके बाद शिक्षामित्रों को वेतन पर रोक लग गयी थी।
मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को को होना है। ऐसे में सरकार के कानून सलाहकार ने शिक्षामित्रों को इस मामले का फैसला आने तक वेतन नहीं दिये जाने की राय दी है।
वहीं शिक्षामित्रों अपने समायोजन को लेकर काफी लंबे समय से आंदोलित हैं और वेतन की मांग कर रहे हैं। हालांकि अखिलेश सरकार ने शिक्षामित्रों को पूरी मदद देने की बात कही है लेकिन हाल फिलहाल किसी भी तरह की राहत मिलती नहीं दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications