उन्नाव में मिले कंकाल, इससे पहले सैंकड़ों कंकालों के साथ मिले थे लव लैटर
उन्नाव। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे उन्नाव के परियर घाट पर गंगा नदी में मिली सैकड़ों लावारिस लाशों का रहस्य अभी ठीक से सुलझा भी नहीं था कि गुरुवार को यहां के पुलिस लाइंस स्थित अस्पताल के एक कमरे में 100 से अधिक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया।
कंकाल बोरों में भरे हुए थे। हालांकि मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, यूपी के आईजी (कानून-व्यवस्था) ने भी उन्नाव के एसपी से मामले की जानकारी मांगी है। उन्नाव की लोकल इंटेजीजेंस यूनिट के सब इंस्पेक्टर ने वनइंडिया से बातचीत में बताया कि उन्नाव में जो नर कंकाल मिले हैं, वो कोई बड़ी बात नहीं है। चूंकि यहां पर पहले पोस्टमॉर्टम हाउस था, इसलिये किसी ने इसे सीरियसली नहीं लिया। पुलिस को भी इसकी खबर पहले से थी। खैर रिपोर्ट मांगी गई है, तो जांच तो होगी ही।
एलआईयू इंस्पेक्टर ने कहा कि उन कंकालों को दफ्नाया नहीं गया, यह प्रशासन की हीलाहवाली का नतीजा है। खैर यह तो रही आज की बात, अगर उत्तर प्रदेश के कई और जिलों को खंगालें तो पहले भी भारी मात्रा में नरकंकालों की बरामदगी हुई है। आईए तारीखों में उन घटनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं जिसने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था।
25 मई 2009: नर कंकाल के साथ मिले थे लव लेटर्स
अलीगढ़ जिले में एक तालाब में बोरे में बंधे लगभग 100 नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया था। तालाब की खुदाई करवाने के दौरान ये नरकंकाल बरामद हुए थे। हालांकि यह अभी तक रहस्य ही बना हुआ है कि तालाब में वो नर कंकाल आए कहां से। इस पूरे मामले में जो सबसे रहस्मय और चौकाने वाली बात थी वो ये थी कि नर कंकालों के साथ कुछ लव लेटर्स, आई कार्ड और वोटर आईडी कार्ड मिले थे।
27 जनवरी 2010: बिहार के सारण में मिले थे 77 नरमुंड
बिहार के सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में मानव कंकाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 77 खोपडि़यां बरामद हुई थी। चौकाने वाली बात ये थी कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति इन नरमुंडों को तस्करी कर सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) ले जाया जा रहा था। सिर्फ नरमुंड ही नहीं बल्कि इसके अलावा पुलिस ने उस व्यक्ति के पास से दो बड़े बैग बरामद में रखी अस्थियों को बरामद कर लिया। उस बैग में जांघ की 12 अस्थियां थीं।
28 सितंबर 2010: मध्य प्रदेश के विदिशा में मिले थे नरकंकाल
मध्य प्रदेश के विदिशा के गंजबासौदा कस्बे के शांतिवन श्मशान घाट के करीब एक खुले मैदान में तीन नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई थी। हालांकि पुलिस ने साफ किया था कि नर कंकाल कहीं और से नहीं आए बल्कि इनके जमीन में दफनाए गए शवों के होने की ज्यादा संभावना है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’













Click it and Unblock the Notifications