यूपी के इस गांव में ठाकुरों की दबंगई के चलते नहीं कटते दलितों के बाल
मुजफ्फरनग। उत्तर प्रदेश में कैराना पलायन विवाद के बाद मुजफ्फरनगर के भूप खीरी में नया विवाद सामने आया है। यहां रहने वाले दलितों और पिछड़ी जाति के लोगों ने आरोप लगाया है कि उनके बाल नहीं काटे जाते हैं। भूप खीरी में पिछड़ी जाति के लोगों के बाल काटने से यहां के बार्बर शॉप मना कर देते हैं।
Video- घूस के पैसों के बंटवारे के लिए वर्दीधारी आपस में भिड़े

यहां रहने वाले राम भोले का कहना है कि हम तो परेशान हैं, ना हमारे बड़ो के बाल काटे, ना हमारे, ना हमारे बच्चों के। यहां रहने वाले हरीश कुमार का कहना है कि यह काफी लंबे समय से चल रहा है। यहां के ठाकुरों ने बार्बर शॉप के बाल काटने वालों को हमारे बाल काटने से मना करने को कहा है। उन्ही के दबाव के चलते हमारे बाल नहीं काटे जाते हैं।
ग्रामीण का कहना है कि ठाकुरों की हनक के आगे किसी ने भी आवाज उठाने की हम्मत नहीं दिखायी। लेकिन अब हम एकजुट हैं और संविधान में भारतीय नागरिक के समानता के अधिकार की मांग करते हैं। गांव के बार्बर शेरू का कहना है कि मैंने अपनी दुकान बंद कर दी क्योंकि मुझे पिछड़ी जाति के लोगों के बाल नहीं काटने को कहा गया था।












Click it and Unblock the Notifications