यूपी में 5000 रुपए से अधिक की ऑनलाइन शापिंग नहीं की जा सकती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बुरी खबर है। देश की प्रमुख ऑनलाइन कंपनियों ने यूपी में उत्पादों को उपलब्ध कराने से मना कर दिया है। प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों ने यूपी में बिक्री गोदाम नहीं होने के चलते पांच हजार से अधिक के उत्पादों की डिलिवरी करने से मना कर दिया है।

Positive India: ऑनलाइन शॉपिंग..एक क्लिक पर जहान भर की खुशियां

माना जा रहा है कि ई-कॉमर्स कंपनियों के इस फैसले के पीछे की सबसे बड़ी वजर वैट के नियमों की सख्ती है। दरअसल दूसरे प्रदेशों के सामान की डिलिवरी करने पर पांच हजार से अधिक के उत्पाद पर वैट लगता है। जिसके चलते कंपनियों ने इन उत्पादों की डिलिवरी करने से मना कर दिया है।

वहीं फ्लिपकॉर्ट ने जो वजह दी है वह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है। फ्लिपकार्ट ने सामान की डिलिवरी करने से इसलिये मना कर दिया है क्योंकि डिलिवरी मैन से लोग रास्ते में लूटपाट करते हैं।

ऐसे में एक तरफ जहां देशभर में ऑनलाइन शॉपिंग तेजी पकड़ रहा है तो दूसरी तरफ वैट के चलते उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में पिछड़ रहा है। लेकिन माना जा रहा है कि आगामी विंटर सेशन में जीएसटी लागू होने के बाद इन समस्याओं से निदान मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+