चौतरफा घिरे बाबा रामदेव, लखनऊ के बाद सोनभद्र में भी मामला दर्ज, सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध

baba ramdev
लखनऊ। योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। दलितों के खिलाफ बयानबाजी करने के मामले में रामदेव के खिलाफ लखनऊ और सोनभ्रद दो जिलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी फरमान जारी कर दिया गया है कि यदि रामदेव इन दोनों जगहों पर दिखते हैं तो उन्‍हें तत्‍काल प्रभाव से गिरु्तार कर लिया जाए। पुलिस उपाधीक्षक ट्रांसगोमती हबीबुल हसन ने बताया कि रामदेव के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेकर धारा 171 छ: :चुनाव को प्रभावित करने के इरादे से बयान देने के तहत महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

सोनभद्र में वहां की जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश ने भी रामदेव के विरुद्ध दलितों का अपमान करने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। गौरतलब है कि रामदेव ने कल यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा था वह राहुल दलितों के घर हनीमून और पिकनिक मनाने जाते हैं, लेकिन यदि उन्होंने किसी दलित लड़की से शादी कर ली होती तो उनकी किस्मत जाग गयी होती और वे प्रधानमंत्री बन गये होते। उन्होंने तंज करने के लहजे में कहा कि मोदी और बाबा रामदेव राहुल की तरह मजबूरी में फकीर नहीं बने हैं।

सार्वजनिक माफ़ी की मांग:

भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा, "रामदेव जी ने अपने शब्द वापस ले लिए हैं और इस मामले में एफ़आईआर भी हुई है, लेकिन बेहतर होता कि वो इस तरह के शब्द इस्तेमाल नहीं करते।"कांग्रेस ने इस बयान पर रामदेव से माफ़ी मांगने को कहा था। रामदेव ने शुक्रवार को लखनऊ में कहा था, "राहुल गांधी पिकनिक मनाने दलितों के घर जाते हैं. अगर वो दलित लड़की से शादी कर लेते तो उनकी क़िस्मत खुल सकती थी, वो प्रधानमंत्री बन जाते।" इस बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "ये बयान दलित विरोधी है, जिसके लिए रामदेव को सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगनी चाहिए. हम चाहते हैं कि मोदी और भाजपा रामदेव के इस बयान पर प्रतिक्रिया दें।"

उधर, शनिवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी रामदेव के ख़िलाफ़ शिकायत कर उनपर मुकदमा दर्ज करने का दिल्ली पुलिस से आग्रह किया है। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने रामदेव के बयान पर आपत्ति जताते हुए शनिवार को कहा कि यदि भाजपा उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी चुनाव बाद बाबा रामदेव और भाजपा के ख़िलाफ़ देशव्यापी अभियान चलाएगी।

<center><iframe width="100%" height="390" src="//www.youtube.com/embed/DkyImMp1wa8" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+