आजम ने अमित शाह को बालों की रक्षा करने की नसीहत दी

azam khan
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां ने एक और विवादित बयान देते हुए कहा है कि 'अमित शाह अपने बालों की रक्षा तो कर नहीं सकते है दूसरों से बदला कैसे लेंगे'। अमित शाह को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी का बहुत ही खास माना जाता है।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में अमित शाह ने शामिली इलाके में जनसभा को संबोधित करते हुए एक विवादित बयान दिया था। उस बयान में अमित ने कहा था कि 'यह आम चुनाव बदले का चुनाव है।' उ न्‍होंने यह भी कहा था कि जिन्‍होंने हमारे साथ अन्‍याय किया है उनके साथ बैठकर हमें कभी भी न्‍याय नहीं मिल सकता। हालांकि इस विवादित बयान का मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट से लेकर दिल्‍ली में बैठे चुनाव आयोग तक पहुंचा था। शुक्रवार को आजम खान ने एक बार फिर से विवादित बयान का सुगूफा छोड़ दिया है। उन्‍होंने कहा है कि अमित शाह अपने बालों की सुरक्षा करने में नाकाम हैं तो बदला लेने में कैसे सफल हो सकते हैं। आजम के इस बयान के बाद भाजपा के नेताओं में खलबली मच गई है और चुनाव आयोग से इस बात की शिकायत करने की तैयारी की जा रही है।

लोकसभा चुनाव 2014 में विवादित बयानों का दौर शुरु हो गया है। ऐसे बयानों और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चुनाव अयोग नई दिल्‍ली में बैठा हुआ है लेकिन आयोग की सख्‍ती का कोई खास असर नेताओं और बयानों पर देखने को मिल नहीं रहा है। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी तक इस बयान के खिलाफ कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+