सपा के अमर होने पर आजम खान भड़के, बोले मालिक जो चाहे करें
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में अमर सिंह की एंट्री ने सपा की अंदरूनी कलह को बढ़ा दिया है। काबीना मंत्री आजम खान ने अमर सिंह की पार्टी में एंट्री पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अमर सिंह की पार्टी में वापसी अच्छी खबर नहीं हैं लेकिन मुलायम सिंह जी मालिक हैं वो जो चाहे कर सकते हैं। आजम खान को किसने कहा 'गे' और 'चरित्रहीन'

जिस तरह से पार्टी में अमर सिंह की एंट्री हुई है उसके बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि जया प्रदा की भी पार्टी में फिर से वापसी हो सकती है। इस सवाल के जवाब में आजम ने कहा कि जो किस्मत में होगा देखा जाएगा। जया प्रदा आजम खान के संसदीय क्षेत्र रामपुर से सांसद रह चुकी हैं। आपको बता दें कि आजम ने कहा था कि पार्टी में कलाकारों की कोई जगह नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications