'भाजपा यूपी में 2017 से पहले खून खराबा कराना चाहती है'
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दादरी में बीफ खाने के शक के चलते अखलाख की हत्या के बाद इस मुद्दे पर सियासत शुरु हो गयी है। सपा नेता आजम खां ने कहा कि भाजपा सरकार देश में एक बार फिर खून खराबा कराना चाहती है।
आजम के विवादित बोल, मुसलमानों के घर पिल्ले जन्म नहीं लेते
मुसलमानों की आबादी को लेकर योगी आदित्यनाथ करा रहे हैं पोल
आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके उपर से अभी तक गुजरात दंगों के दाग छूटे नहीं है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वह अपने कार्यकर्ताओं को यूपी में दंगा फैलान से रोके।
आजम खां यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में 2017 के चुनाव से पहले कत्लेआम कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर मोदी को अपनी ताकत दिखानी है को गोवा, पांडुचेरी और नागालैंड में दिखायें जहा खुलेआम गोमांश मिलता है।
स्थानीय पुलिस पर भी आजम खां ने निष्क्रियता का आरोप मढ़ते हुए कहा कि डीएम और पुलिस की निष्क्रियता के चलते दंगाई इस वारदात को अंजाम देने में सफल हुए हैं।
वहीं आजम खां के बयान पर भाजपा ने हमला बोलते हुए कहा कि सपा और आजम खां प्रदेश में ध्रुवीकरण की राजनीति करना चाहते हैं। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने के बजाए आजम खां इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications