UP election 2022: चंद्रशेखर गोरखपुर सदर से सीएम योगी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ, 20 जनवरी: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर सदर से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से गुरुवार को इसका ऐलान किया गया है। गोरखपुर सदर सीट 1989 से भाजपा के पास है। साल 2017 में भाजपा के राधा मोहन दास अग्रवाल ने 60 हजार के अंतर से जीत दर्ज की थी। बता दें, योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से ही चंद्रशेखर गोरखपुर से लड़ने की बात कर रहे थे।

Azad Samaj Party chief Chandrashekhar to contest election against CM Yogi Adityanath in Gorakhpur

पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ भी पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वो 2017 में मुख्यमंत्री बनने से पहले तक लोकसभा के सदस्य थे। सीएम योगी 1998 में पहली बार गोरखपुर से लोकसभा सांसद चुने गए। वो लगातार 5 बार से गोरखपुर से लोकसभा का चुनाव जीते, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने विधान परिषद की राह चुनी।

सपा से गठबंधन करना चाहते थे चंद्रशेखर, लेकिन...

बता दें, इससे पहले चंद्रशेखर समाजवादी पार्टी से गठबंधन के प्रयास में थे, लेकिन बाद में वह समाजवादी पार्टी से गठबंधन से पीछे हट गए थे। चंद्रशेखर आजाद ने कहा था कि अखिलेश यादव को दलित वोट की जरूरत नहीं है, इसलिए सपा और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा था, 'हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे और जिनके लिए सड़कों पर आंदोलन किए हैं, लाठियां खाई हैं, जेल काटी है उस जनता से अपील करेंगे कि नए लोगों को मौका दें।'

Recommended Video

    UP election 2022 : भीम आर्मी चीफ Chandra Shekhar azad गोरखपुर सदर से लड़ेंगे चुनाव | वनइंडिया हिंदी

    उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में अन्य चरणों में मतदान 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को होगा। वहीं, यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।2017 के चुनाव नतीजों की बात करें तो बीजेपी ने यहां की 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा ने 47 और कांग्रेस ने 7 सीटें ही जीती थीं। मायावती की बसपा 19 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। वहीं, 4 सीटों पर अन्य का कब्जा हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+