ठहरी है अयोध्या 1992 में, कब आयेगी 21वीं सदी की सुबह
अयोध्या/अंकुर सिंह। बाबरी मस्जिद और राम जन्म भूमि के विवाद को तकरीबन 23 साल हो गये हैं। लेकिन आज भी अयोध्या के लोगों को एक अदद 21 वीं सदी की सुबह का इंतजार है। अयोध्या के विवादित स्थाल के पास पहुंचने पर एक अंजीब सा सन्नाटा आपको यहां के विवाद से खुदबखुद रूबरू कराता है।
''हिंदू इसे बाबरी मस्जिद नहीं राम जन्मभूमि कहते हैं''

गली-गली में पुलिस और बैरीकेडिंग
दरअसल जिस जगह विवादित स्थल है उसके चारों तरफ कई किलोमीटर के इलाके में रहने वाले लोग असामान्य जीवन जीने को मजबूर है। हर तरफ पुलिस की बैरीकेडिंग और चप्पे-चप्पे पर बैठी पुलिस यहां के लोगों को इस बात 24 घंटे कर्फ्यू जैसी स्थिति का एहसास कराती है।

विवादित स्थल पर पहुंचना किला जीतने जैसा
गौर करने वाली बात यह है कि विवादित स्थल के करीब पहुंचना किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं है। यहां की गलियों और घरों में फैला अजीब सा सन्नाटा आपको सोचने को मजबूर कर देता है कि क्या यह सन्नाटा धर्म और आस्था के लिए एक अदद इंतजार है। विवादित स्थल के चारो तरफ कई किलोमीटर तर हर गली में पुलिस की बैरीकेडिंग है जहां आप ना तो अपनी कार ले जा सकते हैं और ना ही बाईक।

लाल-नीली बत्तियों की आवाजाही ही है यहां की पहचान
मुख्य स्थल पर जाने के लिए एक ही गेट हैं जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहता है और यहां से सिर्फ लाल-नीली बत्तियां ही दनादन दिनभर दौरा करती रहती हैं। अयोध्या की खास बात यह है कि यहां के आस-पास जो घर बने हैं वह आज भी दशकों पहले की स्थिति में है और यहां पहुंचकर आपको सदियों पहले के भारत का एहसास होगा।

श्रद्धा और आस्था की बीच का असमंजस
गली-गली में मंदिर, बाबा, पंडित और आपके आगे-पीछे घूमते लोग जो यह कहते हुए आपके साथ चलते हैं कि रामलला के दर्शन करायेंगे जो श्रृद्धा भक्ति हो दे दें। खैर यह आलम तो तकरीबन हर उस धार्मिक स्थल का है जहां लोगों की भीड़ जमा होती है। लेकिन जो बात यहा के पंडा और बाबा को अलग बनाती है वह है इन लोगों की सोच।

पैंतरों से बचें तो शांति को महसूस करें
यहां के पंडा और बाबा आपको एक अजीब से धर्म संकट में डालते हैं वह कहते हैं कि जो राम लला की छत बनवाने में मदद नहीं करता है वह पापी और अधर्मी है। बहरहाल इन सब पैंतरों में अगर आप ना फंसे तो इस जगह की अजीब सी शांति को महसूस कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications