Asaduddin Owaisi पर हमला करने वाला कौन है? जानिए क्यों चलाई गोलियां
लखनऊ, 04 फरवरी: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर गुरुवार शाम को हमला किया गया था। ओवैसी ने बताया कि हमलावरों ने 3-4 गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को पकड़ा है। इनकी पहचान सचिन और शुभम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सचिन गौतमबुद्ध नगर और शुभम सहारनपुर का रहने वाला है। सचिन के पास से 9 एमएम का अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।

ओवैसी पर क्यों किया गया ?
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह असदुद्दीन ओवैसी द्वारा वर्ष 2013-14 में राम मंदिर को लेकर दिए गए बयान से आहत थे। यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सचिन और शुभम धर्म विशेष के खिलाफ असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए बयानों से काफी आहत थे। इसी को लेकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
Recommended Video

ओवैसी ने कहा- किसी माई के लाल में दम है तो मार के दिखाए मुझे
ओवैसी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में लिखा, ''ना डरने वाला हूं, ना सिक्योरिटी लेने वाला हूं। मैं अपना चुनाव प्रचार जारी रखूंगा। अगर किसी माई के लाल में दम है तो मार के दिखाए मुझे।''

लॉ का स्टूडेंट रहा है आरोपी सचिन, शुभम करता है खेती
जानकारी के मुताबिक, आरोपी सचिन पंडित ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना का रहने वाला है। सचिन के पिता विनोद पंडित प्राइवेट कंपनियों में ठेकेदार हैं। सचिन लॉ का स्टूडेंट रहा है। सचिन ने बीजेपी की सदयस्ता ग्रहण की हुई थी, जिसकी स्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके अलावा सांसद महेश शर्मा के साथ भी फोटो की बात कही जा रही है। वहीं दूसरा आरोपी शुभम सहारनपुर का रहने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभम 10वीं तक पढ़ा है और खेती करता है। पूछताछ में शुभम और सचिन ने बताया है कि सोशल मीडिया पर ओवैसी भाइयों के भाषण सुनते थे, उनसे बेहद नफरत करते थे। पुलिस का कहना है कि पिस्टल इन्होंने हाल ही में किसी से खरीदी थी। एक दो लोगों के नाम सामने आए हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications