लखनऊ में मुलायम सिंह की बहू के लिए मुश्किल चुनौती
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे की पत्नी अपर्णा यादव अब समाज सेवा के क्षेत्र के बाद राजनीति में भी कदम रखने जा रही हैं।

लखनऊ के कैंट क्षेत्र से लड़ेंगी चुनाव
अपर्णा यादव को लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है। लेकिन अपर्णा के लिए राजनैतिक पारी आसान नहीं नजर आ रही है। लखनऊ की कैंट सीट पर मौजूदा समय में कांग्रेस का कब्जा है और रीता बहुगुणा जोशी इस समय यहां कांग्रेस की विधायक हैं। रीता बहुगुणा से पहले इस सीट पर भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी का कब्जा था।
लखनऊ में मुलायम सिंह की बहू के लिए मुश्किल चुनौती
सपा सरकार में चलता है भौकाल मंत्रालय
अपर्णा अपने बयानों को लेकर अक्सर मीडिया में चर्चा बटोरती है। उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ पूर्व में हमला बोला था और कहा था कि यूपी में भौकाल मंत्रालय चलता है।
#Valentins Day: टीन एज में ही एक-दूजे को दिल दे बैठे थे अपर्णा-प्रतीक
पीएम मोदी की हैं मुरीद
अपर्णा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी प्रशंसक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के सफाई अभियान की काफी तारीफ की थी और कहा था कि पीएम जो कहते हैं वह करते हैं।
आमिर को भी ले चुकी हैं निशाने पर
यही नहीं जिस वक्त देश में असहिष्णुता को लेकर बहस चल रही थी उस वक्त अपर्णा ने आमिर खान के बयान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि आपने कुछ देशभक्ति फिल्मों में काम किया है लेकिन पत्नी को देशभक्ति नहीं सिखा पाए। उन्होंने कहा कि गलती हमारी है, हमने आपसे बहुत उम्मीद लगा रखीं थीं।
सामाजिक मुद्दों पर उतरती रही हैं सड़कों पर
निर्भया मामले में जिस तरह से आरोपी को रिहायी दी गयी उसका अपर्णा यादव ने सड़क पर उतरकर विरोध किया। यही नहीं उन्होंने आरोपी को प्रदेश में नहीं घुसे देने की भी बात कही थी।
एनजीओ भी चलाती हैं अपर्णा
अपर्णा बी अवेयर नाम की सामाजिक संस्था भी चलाती हैं। इस संस्था के जरिए वह गरीब बच्चों को शिक्षित करने सहित कई कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती हैं। बहरहाल जिस तरह से पिछले कुछ महीनो मे अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया और जमीनी कार्यों से लोगों के बीच अपनी पहचान लोगों के बीच बनायी है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि राजनीति की इस पारी में वह अपने दम पर छाप छोड़ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications