अनुप्रिया पटेल बोली यूपी को सपा और बसपा के जाल से मिलेगा छुटकारा
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश की अपना दल सांसद अनुप्रिया पटेल ने यूपी को सपा, बसपा के जाल से बाहर निकालने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब सपा और बसपा के जाल से जल्द बाहर आयेगा।
पीएम मोदी ने बनाया इतिहास, पहली बार यूपी से सबसे अधिक मंत्री

मिर्जापुर से अपना दल की लोकसभा सांसद अनुप्रिया पटेल आज पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल होने वाले 19 मंत्रियों में शामिल हैं। कैबिनेट में शामिल होने के बाद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भाजपा और अपना दल ने पिछले दो सालों में साथ मिलकर अच्छा काम किया है।
अनुप्रिया ने कहा कि अगर हम पहले जैसे ही काम करना जारी रखें तो हम उत्तर प्रदेश में अपने मिशन में जरूर कामयाब होंगे और प्रदेश की जनता को सपा और बसपा के जाल से मुक्ति मिलेगी। अनुप्रिया पटेल कुर्मी नेता स्वर्गीय सोनेवाल पटेल की पुत्री हैं।
कैबिनेट में शामिल किये जाने पर अनुप्रिया पटेल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने भाजपा और अपना दल को भी कैबिनेट में शामिल किये जाने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि सोनेवाल पटेल की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि अपना दल को कैबिनेट में शामिल होने का मौका मिला है।
माना जा रहा है कि अपना दल का जल्द ही भाजपा में विलय हो सकता है। मौजूदा समय में अपना दल एनडीए में शामिल है। यूपी चुनाव से पहले अगर अपना दल का भाजपा में विलय होता है तो माना जा रहा है कि इससे कुर्मी और दलित वोटों का भाजपा की ओर रुझान बढ़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications