CM योगी से मिले अनुपम खेर, कहा- आप देश की हर वर्ग की पीढ़ी के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं

लखनऊ, 06 जून: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकाल की। अनुपम खेर ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएम योगी के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में अभिनेता अनुपम खेर और सीएम योगी के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

अनुपम खेर ने कहा- आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा...

अनुपम खेर ने कहा- आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा...

अनुपम खेर ने ट्विटर पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ''आदरणीय @myogiadityanath जी! आपसे आपके निवास स्थान पर मिलकर बहुत अच्छा लगा!। आपके शुरू के जीवन काल के कहानियां अत्यंत मनोरंजक/रोचक तो थी ही। प्रेरणात्मक भी थी। आप हमारे लिए और देश की हर वर्ग की पीढ़ी के लिए ऊर्जा का स्रोत है। प्रभु आपको लंबी एवं स्वास्थ्य आयु प्रदान करें। जय हिंद!''

राष्ट्रपति ने मिठाई खिलाकर सीएम योगी को दी जन्मदिन की बधाई

राष्ट्रपति ने मिठाई खिलाकर सीएम योगी को दी जन्मदिन की बधाई

बता दें, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 5 जून को 50वां जन्मदिन था। सुबह से ही उन्हें बधाईयां मिल रही थीं। रविवार रात को राजभवन में भी सीएम योगी का जन्मदिन मनाया गया। सीएम योगी ने विशेष रूप से तैयार की गई गुजराती मिठाई को केक के रूप में काटा। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। राष्ट्रपति ने खुद अपने अपने हाथों से सीएम योगी को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

अनुपम खेर ने मां को भी दी जन्मदिन की बधाई

अनुपम खेर ने मां को भी दी जन्मदिन की बधाई

अनुपम खेर की मां का भी 5 जून को जन्मदिन होता है। इससे पहले एक्टर ने अपनी मां के साथ भी तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने लिखा था, ''दोस्तों! आज हमारी यानी बिटटु/ राजू की मां और आप सबकी प्यारी दुलारी का birthday है। मगर माता शिमला, राजू मुंबई और मैं लखनऊ में हूं। इसलिए आप सब मां को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं भेजिए। जोर से बोलो जय माता दी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+