महंगा पड़ा मुलायम के खिलाफ बिगुल फूंकना, अमिताभ के घर विजिलेंस का छापा
लखनऊ। निलंबित आईपीएस अमिताभ ठाकुर के लिए सपा मुखिया के खिलाफ मोर्चा खोलना काफी मुश्किल का सबब बन गया है। अमिताभ ठाकुर के घर पर आज विजिलेंस टीम ने रेड डाल दी है।
बिहार में मुलायम बोले, अबकी बार भाजपा सरकार
विजिलेंस टीम ने आज सुबह ही अमिताभ ठाकुर के घर छापा मारा है। अमिताभ ठाकुर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विभागीय जांच चल रही है। वहीं अमिताभ ठाकुर ने उनके घर पर विजिलेंस के छापे के पीछे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हाथ बताया है।
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार उन्हें और उनकी पत्नी को प्रताड़ित कर रही है। अमिताभ ने कहा कि उन्होंने पहले ही अपनी पूरी संपत्ति का ब्योरा विजिलेंस टीम को दे दिया है। बावजूद इसके विजिलेंस की टीम उन्हें परेशान करने के लिए उनके घर पर छापा मार रही है।
अमिताभ ने कहा कि सीएम के इशारे र डीजी विजिलेंस भानु प्रताप सिंह उनके घर पर यह कार्यवाही कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले अमिताभ ठाकुर ने मुलायम सिंह का ऑडियो टेप जारी किया था जिसमें मुलायम सिंह यादव ने उन्हें धमकी दी थी।













Click it and Unblock the Notifications