Amitabh Bachchan भूल गए मुलायम सिंह यादव से दोस्ती का रिश्ता ? जानिए सैफई में क्यों दुखी हैं समाजवादी

साल 1994 का एक दौर था, जब अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। मुख्यमंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव सारे जरूरी काम छोड़कर लखनऊ से मुंबई पहुंच गए थे। मुलायम ने हरिबंश राय को उनके घर जाकर यश भारती सम्मान से सम्मानित किया था। इसके बाद अमिताभ और मुलायम की दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि दोनों कई मौकों पर साथ दिखाई देने लगे। दोनों एक-दूरे के पारिवारिक कार्यक्रमों भी शामिल होने लगे, पर क्या अमिताभ बच्चन मुलायम से दोस्ती का ये रिश्ता भूल गए ? आखिर समाजवादी पार्टी के लोग और मुलायम परिवार से जुड़े लोग अमिताभ से क्यों नाराज है ?

मुलायम सिंह से दोस्ती का रिश्ता भूले अमिताभ बच्चन ?

मुलायम सिंह से दोस्ती का रिश्ता भूले अमिताभ बच्चन ?

दरअसल, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव भी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की शुभकामनाओं का उन्होंने जवाब भी दिया, लेकिन अपने 'दोस्त', हर मौके पर साथ खड़े होने वाले मुलायम सिंह यादव के निधन पर उन्होंने एक भी शब्द नहीं लिखा। इसी वजह से सैफई में समाजवादी नाराज हैं।

अमर सिंह की वजह से हुई थी मुलायम और अमिताभ की दोस्ती

अमर सिंह की वजह से हुई थी मुलायम और अमिताभ की दोस्ती

मुलायम सिंह और अमिताभ बच्चन की दोस्‍ती अमर सिंह की वजह से हुई थी। मुलायम के कहने पर ही अमिताभ उत्तर प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर बने थे। उनकी पत्नी और एक्‍ट्रेस जया बच्‍चन भी मुलायम की पार्टी से ही राज्यसभा सांसद बनीं। धीरे-धीरे मुलायम और अमिताभ के बीच जबरदस्‍त दोस्ती हो गई फिर वे एक दूसरे के घर भी आने-जाने लगे।

जब सारे काम छोड़ अमिताभ के घर पहुंच गए थे मुलायम

जब सारे काम छोड़ अमिताभ के घर पहुंच गए थे मुलायम

मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए साल 1994 में यश भारती सम्मान की शुरुआत की थी। अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्‍चन को भी इस सम्‍मान से नवाजा जाना था। इसके लिए लखनऊ में समारोह आयोजित किया गया था, लेकिन हरिवंश राय की तबीयत बिगड़ गई और वह समारोह में शामिल नहीं हो सके। इसकी खबर जब मुलायम तक पहुंची तो वह तुरंत अपना सब काम छोड़कर अमिताभ के घर पहुंच गए और वहीं हरिवंश राय को सम्‍मानित किया। यह किस्सा काफी मशहूर है। इसके बाद दोनों की दोस्ती के चर्चे होने लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+