अमिताभ और अभिषेक बच्चन के COVID-19 संक्रमित होने पर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, कहा...

लखनऊ। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद देश भर में उनके फैन्स दुआ कर रहे है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैं। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'प्रार्थना करता हूं कि @SrBachchan ji जल्द ठीक हों।'

Recommended Video

    Amitabh Bachchan को Corona,स्वास्थ्य मंत्री Dr. Harshvardhan बोले-आप जल्द ठीक होंगे | वनइंडिया हिंदी
    मुंबई के नानावती अस्पताल में कराया गया एडमिट

    मुंबई के नानावती अस्पताल में कराया गया एडमिट

    दरअसल, शनिवार देर शाम अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन का भी कोरोना टेस्ट हुआ था। टेस्ट रिपोर्ट में अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके बाद उन्हें भी नानावती अस्पताल में एडमित किया गया है। बता दें कि कोरोना संक्रमित की जानकारी अमिताभ और अभिषक बच्चन ने खुद ट्वीट के जरिए दी थी।

    अमिताभ बच्चन और अभिषेक में कोरोना के मामूली लक्षण: डॉक्टर

    अमिताभ बच्चन और अभिषेक में कोरोना के मामूली लक्षण: डॉक्टर

    अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों मुंबई स्थित नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों में कोरोना के बेहद मामूली लक्षण हैं। दोनों ही स्वस्थ्य हैं। दरअसल, उन्होंने शुरुआती लक्षण नजर आते ही अपना कोरोना टेस्ट कर लिया था। वहीं, आज दोपहर को दोनों की दूसरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आएंगी। फिलहाल डॉक्टर्स दोनों की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

    आम से लेकर खास ने कहा-बिग बी Get Well Soon

    आम से लेकर खास ने कहा-बिग बी Get Well Soon

    अमिताभ और अभिषेक बच्चन के संक्रमण की खबर पर बीजेपी के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम सब आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं, आप जल्द स्वस्थ हो जाएं अमिताभ बच्चन जी। शिवसेना की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मेरी कामना है कि आप जल्द स्वस्थ हों। तो वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महानायक अमिताभ बच्चन जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला, ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें और पुन: उसी ऊर्जा के साथ अपने काम में डट जाएं, हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+