ओबामा के चुनावी कैंपेनर बनायेंगे अखिलेश यादव के लिए रणनीति
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अभी एक साल से अधिक का समय बाकी है लेकिन इसकी तैयारियां अभी से शुरु हो गयी हैं। मन की बात नहीं खत की बात करेंगे अखिलेश यादव

वर्ष 2017 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति को चुनाव लड़वाने वाले को खुद के प्रचार के लिए यूपी लाने वाले हैं।
माना जा रहा है कि अखिलेश यादव अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के एडवाइजर गेराल्ड जे ऑस्टिन को अपने चुनाव के लिए हायर कर सकते हैं।
गेराल्ड बिल क्लिंटन, जिमी कार्टर से लेकर बराक ओबामा के चुनावी अभियान का जिम्मा संभाल चुके हैं। ऐसे में अखिलेश यादव उनकी सेवायें लेने पर विचार कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने गेराल्ड से अबतक दो बार मुलाकात की है। पहली बार उन्होंने लंदन में और दूसरी बार लखनऊ के एक दौरे के दौरान उनसे मुलाकात की थी।
सूत्रों की मानें तो गेराल्ड ने अखिलेश के चुनाव प्रचार की कमान संभालने के लिए अपनी सहमति भी दे दी है। बताया जा रहा है कि गेराल्ड अखिलेश ये कैंपेनर को खुद ट्रेनिंग दे सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications