यूपी में दीवाली पर शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए चल रहे अजीब विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्योहारों का भरपूर लाभ उठाने के लिए नायाब स्कीम निकाली है। शराब कंपनियों ने लोगों को शराब खरीदने पर कई लुभावने ऑफर दे रही हैं।

उत्तर प्रदेश के शराब व्यवसायियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए कार से लेकर बाइक और एलईडी जैसे ऑफर दिये हैं। कंपनी ने इस ऑफर को नाम दिया है दो पैग लगाओ और कार घर ले जाओ।
वहीं शराब एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैया लाल का कहना है कि ग्राहकों को लुभाने के लिए स्क्रैच कार्ड के ऑफर दिये गये हैं, जिसे स्क्रैच करके इन ऑफर्स का लाभ लिया जा सकता है।
शराब कंपनियों के इन ऑफर्स से कारोबारियों को बीस फीसदी से अधिक की कमाई होने की उम्मीद है। इन ऑफर्स के लिए कई बॉलिवुड के सितारे भी विज्ञापन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications