यूपी: 5 साल संविदा-50 साल ​में रिटायरमेंट मामले में अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, कहा- पराजय छुपाने के लिए...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में 5 साल संविदा के प्रस्ताव और 50 साल में रिटायरमेंट को लेकर हंगामे के बीच शनिवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इसे अफवाह बताया। केशव मौर्य ने कहा कि यूपी सरकार नौकरियों में कोई नए नियम लागू नहीं करने जा रही है। यह सारी बातें काल्पनिक और अफवाह हैं। विपक्ष इसे सरकार की हार और यू-टर्न बता रहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हारकर पीछे हटी और हार छुपाने के लिए विपक्ष पर राजनीति करने का बहाना बना रही है।

akhilesh yadav targets yogi govt over u turn on 5 year contract and retirement in 50 years policy

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने क्या कहा?

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को कहा था, यूपी सरकार न तो नौकरियों में पांच साल संविदा को लागू करने जा रही है और न ही 50 साल के रिटायरमेंट का कोई प्लान है। उन्होंने कहा कि 'मुद्द विहीन विपक्ष युवाओं को अफवाह फैलाकर गुमराह कर रहा है।' इन दोनों बातों में कोई सच्चाई नहीं है, सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया और न ही ऐसा करने का कोई इरादा है। सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार देने की तैयारी कर रही है। केशव मौर्य के कहा जो लोग कोहराम मचा रहे हैं वह खाली अफवाह फैला रहे हैं। मौर्य ने कहा, 'मैं युवाओं से और अपने छात्रों से अपील भी करता हूं, आव्ह्रान भी करता हूं कि वह किसी के बहकावे में ना आएं, सरकार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है और सरकार उनके साथ है।'

अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा सरकार हारकर पीछे हटी है...

अखिलेश यादव ने रविवार को इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रदेश के युवाओं के आंदोलन व सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की सुलगती नाराज़गी के दबाव में भाजपा सरकार संविदा व 50 साल सेवानिवृत्ति के मामले में हारकर पीछे हटी है व पराजय छुपाने के लिए विपक्ष पर राजनीति करने का बहाना बना रही है। न चली तानाशाही, न चलेगी बहानाशाही।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+