प्रयागराज में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर युवक की हत्या, अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला
लखनऊ, 29 जुलाई: प्रयागराज में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर युवक की हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा, ''युवा-अभिव्यक्ति को भाजपा द्वारा कभी संपत्ति जब्त करने का डर दिखाकर धमकाया जा रहा है तो कभी राज्याश्रय प्राप्त दबंगों द्वारा हत्या करके। इलाहाबाद के कौंधियारा में एक ट्विटर पोस्ट पर युवक की हत्या घोर निंदनीय है! श्रद्धांजलि! हम सब शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।''

व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर युवक को लाठी डंडों से पीटा, अस्पताल में मौत
दरअसल, प्रयागराज के कौंधियारा में कठौली कंचनवा गांव के सोनू यादव ने बीते सोमवार को व्हाट्सएप स्टेटस पर एक वीडियो लगाया था। आरोप है कि इस वीडियो में जातिगत टिप्पणी थी। इसे लेकर गांव के प्रीतम सिंह, पीएम सिंह समेत कुछ लोगों ने ऐतराज जताया तो विवाद हो गया। आरोप है कि प्रीतम सिंह, पीएम सिंह, शिशुपाल सिंह समेत चार लोगों ने सोनू यादव की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। पिटाई की वजह से सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव में पुलिस बल तैनात, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग थी कि प्रशासन के लोग सोनू की पत्नी को नौकरी की घोषणा करे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनके मांग पत्र को शासन तक पहुंचाया जाएगा। मामला शांत होने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो












Click it and Unblock the Notifications