यूपी में फिल्म सिटी: अखिलेश का तंज, कहा- अभिनेता का अभिनय काम नहीं आ रहा, फ्लाप पिक्चर उतरने वाली है...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 'फिल्म सिटी' बनाने की कार्य योजना पर कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार फिल्म और टीवी जगत के तमाम लोगों के साथ अपने आवास पर बैठक करेंगे। इन सबके बीच अब 'फिल्मी सिटी' बनाने का श्रेय लेने की होड़ लग गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला है। बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार फिल्म सिटी के लिए बैठक करेंगे। इसमें तमाम अभिनेता, निर्माता, निर्देशक आदि लोग हिस्सा लेंगे।

akhilesh yadav targets bjp government over film city project in uttar pradesh

उनकी फ़्लाप पिक्चर उतरने वाली है...

अ​खिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ''अब सपा काल की 'फ़िल्म सिटी' का श्रेय लेने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कैंची लेकर फ़ीता काटने को तैयार खड़ी है पर अब न तो उनके अभिनेता का अभिनय काम आ रहा है, न ही कोई डॉयलाग। उनकी फ़्लाप पिक्चर उतरने वाली है, क्योंकि प्रदेश की असली तस्वीर बनाने वालों की एडवांस बुकिंग हो गयी है।

मुख्यमंत्री आवास पर बैठक आज

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म सिटी बनाने की जो घोषणा की है उसके लिए पहली बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर करने जा रहे हैं। इसमें तमाम अभिनेता, निर्माता, निर्देशक आदि लोग हिस्सा लेंगे। सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी सौन्दर्या को भी यूपी सरकार ने न्यौता दिया है। इसके अलावा निर्माता निर्देशक मधुर भंडारकर, उदित नारायण, कैलाश खेर, अभिनेता परेश रावल, गायक अनूप जलोटा, लेखक विजयेंद्र प्रसाद, गीतकार मनोज मुन्तस्सिर भी शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद होने वाली कैबिनेट बैठक में फिल्म सिटी के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+