मीडिया के सामने अखिलेश ने दिखाए तेवर, बोले फैसले वापस नहीं लेंगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सियासी संकट में आखिरकार अखिलेश यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और तमाम मुद्दों पर अपनी बात मीडिया के सामने रखी। अपने बयान में अखिलेश यादव ने काफी सख्त तेवर दिखाए।
समाजवादी कलह में ब्रांड अखिलेश पर सबसे बड़ा खतरा

परिवार का नहीं सरकार का झगड़ा है
अखिलेश यादव ने साफ किया कि यह विवाद परिवार के अंदर का नहीं है बल्कि सरकार के बीच का झगड़ा है। उन्होंने कहा कि मैं जो भी फैसले लेता हूं वह नेताजी की राय से ही लेता है। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि कुछ फैसले ऐसे भी होते हैं जो मैं खुद लेता हूं।
जो फैसले लिए वापस नहीं होंगे
अखिलेश यादव ने एक और अहम बयान यह दिया है कि जो फैसला लिया गया है उसे वापस नहीं लिया जाएगा। ऐसे में अपने इस बयान के बाद अखिलेश ने साफ कर दिया है वह किसी भी दबाव में नहीं आएंगे और जो फैसले उन्होंने लिए हैं वह उसपर काबिज रहेंगे।
शिवपाल-अखिलेश के एक स्वर
इस पूरे विवाद में शिवपाल सिंह ने साफ कहा था कि नेताजी ही अंतिम फैसला लेंगे और उनका फैसला सब मानते हैं और किसी में हैसियत नहीं है कि उनका फैसला नहीं मानें। इसी बयान को अखिलेश यादव ने दोहराते हुए कहा कि कौन नहीं नेताजी का बयान मानेगा।
बाहरी का हस्तक्षेप नहीं चलेगा
अखिलेश यादव ने जो सबसे बड़ा बयान दिया वो यह था कि परिवार के भीतर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घर के बाहर के लोग हस्तक्षेप करेंगे तो कैसे चलेगा। माना जा रहा है कि यह इशारा अमर सिंह की तरफ था।












Click it and Unblock the Notifications