पीएम से मिले अखिलेश यादव, 10 हजार पानी के टैंकर की मांग

नई दिल्ली। बुंदेलखंड में सूखे को लेकर जिस तरह से हाहाकार मचा है उसपर राजनीति शुरु हो गयी है। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूखे को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की।

राजनीति के भंवर में फंस कर बुंदेलखंड के 'अर्जुन' ने तोड़ा दम

Akhilesh Yadav meets PM Narendra Modi over water crisis in Uttar Pradesh

प्रदेश में पानी की दिक्कत के बारे में बात करने के लिए अखिलेश यादव ने पीएम को प्रदेश की स्थिति से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने यूपी के मुख्यमंत्री सहित महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्री को पानी की समस्या पर बात करने के लिए दिल्ली बुलाया है।

पीएम ने अपने पत्र में लिखा है कि मैं हाल ही में आप लोगों से देश के कुछ जगहों पर सूखे की समस्या को लेकर चर्चा की थी। इसी सिलसिले में मैं आपसे मुलाकात करना चाहता हूं। उन्होंने अखिलेश यादव को आज सुबह 9.45 बजे मिलने के लिए बुलाया था। इस मुलाकात में अखिलेश ने कहा कि बुंदलेखंड से पांच किलोमीटर दूर पानी उपलब्ध है हमने 10 हजार टैंकर की मांग की है।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री को सूखे की समस्या से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि गांवों में पानी ट्रेन से नहीं टैंकर से पहुंचाया जा सकता है। मैंने उन्हें तालाब, जलाशयों और टैंकर के बारे में बताया है उम्मीद करता हूं वह इस में मदद करेंगे।

अखिलेश यादव ने साथ ही 10 हजार करोड़ रुपए के पैकेज की भी बात कही। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने अपनी समस्यायें लिखकर भी दिया है। इस मुलाकात में अखिलेश ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान के बारे में भी चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+