चौबीस घंटों से भी कम समय में यूपी में लग गये 5 करोड़ पौधे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार ने क्लीन यूपी ग्रीन यूपी अभियान के तहत चौबीस घंटों के भीतर पांच करोड़ पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। यूपी सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट पर पर्यावरण के नियमों की अनदेखी का खतरा

Akhilesh Yadav makes a world record by planting 5 crore plants in a day

अभियान की शुरुआत अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ अपने घर से शुरु की थी। इस मौके पर प्रदेश में कई जगहों पर पौधे लगाने का अभियान चलाया गया जिसमें अधिकारियों ने काफी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान में छात्रों, शिक्षकों, समाजसेवियों सहित हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। इस अभियान पर अंतर्राष्ट्रीय संस्था द एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट टेरी व गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीमों ने अपनी नजर रखी।

इस अभियान में कानपुर देहात के बहादुरपुर वन ब्लॉक में अखिलेश सिंह यादव ने हिस्सा लिया और मुलायम सिंह ने लखनऊ के कुकरैल के सूगामऊ में पौधे लगाये। इसके अलावा इस अभियान में अर्द्ध सैन्य बलों के जवानों, पीएसी बटालियन, पर्वतीय महापरिषद, एनसीसी के कैडेट, एनएसएस के स्वंयसेवक सहित कई स्वंयसेवी संस्थानों ने भी हिस्सा लिया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए चौबीस घंटे का वक्त तय किया गया था लेकिन सोमवार की रात 9.30 बजे तक ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया गया और पांच करोड़ पौधे रोपे गये। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से 50 लोगों की टीम लगी थी जो इसका मुआयना कर रही थी।

इन लोगों की लोकेशन को गुप्त रखा गया। प्रदेश के कुल 6166 जगहों पर पौधे लगाये गये जिनमें उन्नाव में सबसे ज्यादा 2242125 पौधे लगाये गये। जबकि सहारनपुर में सबसे कम 30000 पौधे ही लगे। इस अभियान में छह लाख श्रमिकों ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा श्रमिक लखनऊ मंडल में 73300 लगे। मेरठ मंडल में सबसे कम 10700 श्रमिकों ने हिस्सा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+