'304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है...,' अखिलेश ने अब क्यों किया ये दावा ?
लखनऊ, 15 मार्च: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव में हार के बाद अब पोस्टल बैलेट का मुद्दा उठाकर 'जीत' का दावा किया है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया, ''पोस्टल बैलेट में सपा-गठबंधन को मिले 51.5% वोट व उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है। पोस्टल बैलेट डालनेवाले हर उस सच्चे सरकारीकर्मी,शिक्षक और मतदाता का धन्यवाद जिसने पूरी ईमानदारी से हमें वोट दिया।'' सपा प्रमुख ने कहा कि सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता!
Recommended Video

सपा गठबंधन को मिलीं 125 सीटें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन को 125 सीटें मिली हैं, लेकिन मंगलवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि पोस्टल बैलेट में सपा-गठबंधन को 51.5% वोट मिले। अखिलेश का कहना है कि इस हिसाब से सपा गठबंधन को 304 सीटें मिली है। लिहाजा हमारी जीत हुई है। उधर, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता ने समाजवादी पार्टी को जीताया है, लेकिन ईवीएम ने हमें हरा दिया है। उन्होंने बैलेट पेपर का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें 304 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है।

सपा कार्यकर्ताओं को बीजेपी आईटी सेल से सतर्क रहने की दी सलाह
समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ताओं को बीजेपी आईटी सेल से सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही किसी भी किस्म के सुझाव के लिए सीधे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से संपर्क करने के लिए कहा गया है। इसके लिए अखिलेश की ईमेल आईडी जारी की गई है।

ओपी राजभर ने बसपा को बताया हार का जिम्मेदार
इससे पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को हार का जिम्मेदार बताया है। राजभर ने कहा है कि वो इस बात के सबूत भी दे सकते हैं। राजभर ने कहा कि, 'हमने विधानसभा वार रिव्यू करने का निर्णय लिया है। उसकी रिपोर्ट्स में हमारी जो कमियां मिलेगीं, जिन्हें हम ठीक करने की कोशिश करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications